Monday 27 December 2021

Garam Pani Ke Fayde in hindi - गरम पानी के फायदे

Garam Pani Ke Fayde in hindi


पानी के महत्व से भला कौन अनजान है। बिना पानी के इस सरजमीं पर हम इंसानों का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। हमारी हर एक्टिविटी खासकर वे जिनसे जीने का आधार हो वह पानी से ही शुरू और पानी से ही खत्म होती है। यूँ समझें कि पानी ऑक्सीजन की तरह हमारे लिए अहम है और अगर गर्मपानी हम अपनी रूटीन लाइफ में शामिल करें तो यह दवा की तरह हमपर असर करता वो भी बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के। दरसल गुनगुना पानी पूरी तरह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जो स्वास्थ व सौन्दर्य दोनों के लिए लाभकारी है। इसीलिए अक्सर हमारे डॉक्टर व डाइटीशियन हमें सुबह उठने के बाद व रात को सोने से पहले गुनगुने पानी पीने की सलाह देते है। हमारे शरीर में 70 % पानी होता है, पानी की कमी से बहुत सी बीमारियाँ उभरने लगती है। इसलिए जरूरी है कि हमभरपूर मात्रा मे पानी पिएं, और अपने शरीर की पानी की कमी को पूरा करें। गर्म पानी से कई छोटी मोटी बीमारियम यूँ ही खत्म हो जाती हैं। इसलिए हम हर वक़्त पी सकें तो बहुत अच्छा वरना कम से कम सुबह खाली पेट,रात खाने के एक घण्टे बाद, ठंडी के दिनों में, व्यायाम योगा करने के बाद जरूर गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। जिससे आप नीचे बताए गए तमाम फायदों को खुदमें मेहसूस कर सकें।


ज्यादातर बीमारियां गंदा पानी पीने से होती हैं। ऐसे में गर्म पानी को ठंडा करके पीने से पेट की कोई बीमारी नहीं होती है।गर्म पानी कफ और सर्दी की परेशानी को दूर करता है। खासकर बुखार होने पर अगर प्यास लगे तो ठंडा पानी न पिएं, इसकी जगह गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है। 

खाली पेट सुबह 1 ग्लास गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर को विटमिन सी भी मिलता है।

चलिए अब इसीके साथ जानते हैं गर्म पानी से होने वाले कुछ बेहद खास फायदे।


1. पाएंदमकती त्वचा

किसी भी तरह की त्वचा संबंधी समस्या हो या फिर चेहरे पर नैचरल ग्लो लाना हो, गर्म पानी इसका सही उपाय है। रोज सुबह-सुबह गर्म पानी पीना शुरू कर दें। थोड़े ही दिनों में आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी और बाकी स्किन प्रॉब्लम्स भी दूर हो जाएंगी।


2. भूख बढ़ाए 

जिन लोगों को भूख न लगने की प्रॉब्लम हो, उन्हें एक ग्लास गर्म पानी में काली मिर्च, नमक और नींबू का रस डालकर पीना चाहिए। इससे भूख बढ़ जाती है।


3. मुंहासे 

मुंहासों की समस्या लड़कियों में ही नहीं बल्कि आजकल लड़कों में भी देखी जा सकती है। इससे बचने के लिए खाली पेट सुबह गर्म पानी पिएं। इससे पिंपल्स से भी छुटकारा मिल जाएगा।


4. ब्लड सर्कुलेशन

खून की गति यानी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में गर्म पानी बेहद फायदेमंद होता है। ब्लड सर्कुलेशन के ठीक रहने से इंसान हर तरह की बीमारियों से बचा रहता है। इसलिए आप गर्म पानी पिएं। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।


5. रिंकल्स हटाएँ

उल्टा-सीधा खाना खाने से शरीर के अंदर विषैले पदार्थ जम जाते हैं, जो शरीर को अंदर से कमजोर कर देते हैं। इंसान जल्दी बूढ़ा लगने लगता है। इस समस्या को रोकने के लिए सुबह गर्म पानी पिएं। यह आपकी त्वचा की झुर्रियों को कम करता है, साथ ही पेट भी साफ रखता है।


6. वजन घटाएं

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो गर्म पानी पीना शुरू कर दें। ये आपको बिना व्यायाम के भी फिट रखेगा। बस रोज सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पिएं। गर्म पानी शरीर से अतिरिक्त चर्बी को घटा देता है और आपका शरीर को स्लिम होने में मदद है।


7. जोड़ों का दर्द करे दूर

गर्म पानी जोड़ों को चिकना बनाता है और जोड़ों का दर्द भी कम करता है। हमारी मांसपेशियों का 80 प्रतिशत भाग पानी से बना हुआ है इसलिए गर्म पानी पीने से मांसपेशियों की ऐंठन भी दूर होती है।


8. पीरियड्स प्रॉब्लम साल्व्ड

 पीरियड्स के दौरान लड़कियों को अक्सर पेट दर्द की समस्या होती है। क्योंकि इस दौरान पैन मसल्स में खिंचाव होता है जो पेट दर्द का कारण बनता है। ऐसे में 1 गिलास गुनगुना पानी पीने पीरियड्स के समय होने वाले दर्द से राहत मिलती है।


9. नाक और गले की तकलीफ से राहत

अगर नाक और गले में दिक्कत हो तो सांस लेने व कुछ खाने में बड़ी परेशानी होती है। खराश और खांसी भी बड़ी समस्या होती है। इन सभी रोगों से बचने और आराम पाने के लिए गर्म पानी से गरारा करें और गर्म पानी पिएं।


10. बॉडी करे डिटॉक्से 

गर्म पानी पीने से बॉडी को डिटॉक्सप करने में मदद मिलती है और यह शरीर की सारी अशुद्धियां को बहुत आसानी से साफ कर देता है। गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ने लग जाता है, जिससे पसीना आता है और इसके माध्यम से शरीर की अशुद्धियां दूर हो जाती हैं।


11. बालों को सुधारे

इसके अलावा गर्म पानी का सेवन बालों और त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इससे बाल चमकदार बनते हैं और यह इनकी ग्रोथ के लिए भी काफी फायदेमंद है।


12. थकावट रखें दूर 

अगर आपको हमेशा थकावट होती है या कोई भी काम करने के बाद आप थक जाते है तो आपको डेली अपने सुबह की शुरुआतगर्म पानी के साथ करनी चाहिए, क्योकि इससे रक्त परिसंचरण बढ़ता है और स्टैमिना बढ़ता है।


13. कब्ज से छुटकारा

अगर आपको कब्ज की तकलीफ है और यह बीमारी बहुत पुरानी है तो भी आप प्रतिदिनसुबह खली पेट गर्म पानी पीना शुरू कर दें कुछ दिनों में आपको राहत महसूस होने लगेगा।

No comments:

Post a Comment