दांतों में दर्द के कारण कि किसी काम में मन ही नहीं लगता और खाने-पीने से लेकर सोने तक में हमें तकलीफ होती है। अगर आप भी दांतों के दर्द से परेशान हैं या इससे हमेशा बचें रहना चाहते हैं तो ये हैं आपके लिए कुछ खास बातें जिन्हें जानेंगे तो दांत के दर्द से बचे रहेंगे- दांत दर्द के कारण और लक्षण 1. दांत में संक्रमण। 2. कान में दर्द। 3. साइनस संक्रमण। 4.जबड़े में चोट आदि दांतों में दर्द के कुछ प्रमुख कारण हैं। कुछ आयुर्वेदिक उपाय- 1. दांत के दर्द से मुक्ति का एक प्राकृतिक विकल्प सरसों का तेल है। एक चुटकी नमक के साथ मिला कर इसे मसूढ़े के प्रभावित हिस्से पर मालिश करनी चाहिए। 2. नींबू के रस की कुछ बूंदें दांतों पर मलें, दांतों का दर्द दूर हो जाएगा। 3. फ्लोराइड टूथपेस्ट से ब्रश करें। माऊथ वॉश का यूज करें। 4. हर छ: महीने में दांतों के डॉक्टर से अपने दांतों की जांच करवाएं। कैसे रखें दांतों का ख्याल- * एस्प्रिन या एस्प्रिन वाले उत्पाद न लें। * गर्म व ठंडा खाने से बचें। * लौंग का फाहा दर्द वाले स्थान पर रखें। *मुंह की अच्छी तरह से देखभाल करें।. मसूढ़े या दांत के प्रभावित हिस्से पर प्याज का ताजा कटा हुआ टुकड़ा रखें। दर्द बंद हो जाएगा।
No comments:
Post a Comment