Thursday 26 December 2019

स्वास्थ्य संबंधित सूत्र (Best Health Tips in hindi)

  •  प्रतिदिन सुबह सूर्योदय पूर्व उठकर दो या तीन किलोमीटर घूमने जाये। इससे आपके अंदर एक शक्ति जागृत होती है, जो दिल व दिमाग को ताजगी देगी।
  • बड़े – बुजर्गों द्वारा हमेशा से सलाह दी जाती है। कि अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए।
  • शरीर को हमेशा सीधा रखें यानि बैठे तो तनकर, चले तो तनकर व खड़े रहे तो भी तनकर, इससे आप का शरीर चुस्त रहता है।
  • हमेशा पानी पीये तो बैठकर व घूंट- घूंट के पीना चाहिए।
  • कभी – भी नशीली वस्तुओं जैसे सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू, शराब, चिटा, स्मैक व नशीली दवाइयों आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • वाहन का कम प्रयोग करना चाहिए, छोटे – छोटे काम करने के लिए पैदल चलना चाहिए।
  • प्रतिदिन सुबह स्नान करना चाहिए, इससे आप का शरीर स्वस्थ रहता है।
  • junk फ़ूड, तेलीय प्रदार्थ नहीं खाना चाहिए, मीठे प्रदार्थ भी कम मात्रा में खाने चाहिए। क्योंकि यह सभी चीजे खाने से मोटापा हो जाता है।
  •  भोजन में अधिक से अधिक मात्रा में फल व सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए।
  • घर के सभी कार्य स्वय करे, ये कार्य अनेक प्रकार का फल देते है।
  • प्रतिदिन सुबह – शाम योग करना चाहिए।
  • हमेशा साफ – सुथरे कपड़े पहनना चाहिए व अपने आस – पास सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
  • अपने जीवन में लक्ष्य, उद्देश्य व कार्य के प्रति संचेत रहना चाहिए।
  • जीवन में हमेशा खुश रहना चाहिए व दुसरो को भी खुश रखें।
  • सुबह व रात को मंजन अवश्य करे, साथ ही सोने से पहले स्नान कर साफ कपड़े जरूर पहने।
  • बालों को हमेशा सँवार के रखें, अपने बालों को हर रोज धोये व तेल लगाए, लड़के अपने बालों को छोटा व साफ – सुथरा रखें।
  • नियमित रूप से अपने आराध्य देव के दर्शन के लिए समय अवश्य निकले, इससे मन की शुद्धि व मन को शांति मिलती है।
  • मन व वाणी को साफ रखें, कभी – भी किसी के साथ गलत बहस ना करे व ना अपशब्द कहे। अपने जीवन में हमेशा खुश रहे, क्योंकि जो कुछ होता है वो अच्छे के लिए ही होता है

Top 10 Best Health Tips in Hindi 2019

  • भोजन के दौरान थोड़ा – थोड़ा पानी पिये, भोजन के बाद ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए।
  • जूठा पानी पीने से टी बी, खांसी व दमा आदि अनेक बीमारिया पैदा होती है।
  • महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा अंगूर का सेवन करना चाहिए, इससे उन्हें बहुत अधिक फायदा होता है।
  • दही में बेसन का आटा मिलाकर उबटन की तरह मलें, इससे शरीर की बदबू गायब हो जाती है।
  • साँस फूलने पर दही की बनी कढ़ी में देसी घी डालकर खाने से बहुत फायदा होता है।
  • गर्मियों में लू से छुटकारा पाने के लिए मिश्री के शरबत में निम्बू का रस मिलाकर पिये।
  • घाव न पके, इसलिए जितनी हो सके उस पर गर्म मिलाई बांधे।
  • पसीने में पानी पीना, छाया में बैठकर अधिक हवा खाना, छाती व सिर दर्द का कारण बन सकता है।
  • दिनभर बैठकर काम करने वाले व्यक्ति को सुबह – शाम कुछ दूर पैदल चलना चाहिए।
  • भोजन हमेशा खूब चबा – चबाकर खाना चाहिए। इससे पाचन क्रिया ठीक रहती है।
 45 की उम्र के बाद अपना रूटीन चेकअप करवाते रहें और यदि डॉक्टर आपको कोई औषधि देता है तो उसे नियमित लें। प्रकृति के करीब रहने का समय जरूर निकालें। बच्चों के साथ खेलें, अपने पालतू जानवर के साथ दौड़ें और परिवार के साथ हल्के-फुल्के मनोरंजन का भी समय निकालें।

छोटी मगर मोटी बाते

  • अपनी कोई भी दवाई हो कभी – भी ठंडे पानी में न ले।
  • पांच बजे शाम के बाद कभी भी भरी भोजन न खाना चाहिए।
  • सोने का सबसे बहेतर समय रात के 10 बजे से सुबह 4 बजे का होता है।
  • जब मोबाइल फ़ोन बिलकुल ही डिस-चार्ज हो रहा हो, तो उस समय फोन न सुने, क्योकि उस समय रेडियस 1000 गुना अधिक हो जाती है।
  • खाना खाने के बाद तुरंत कभी भी न सोये या लेटें।
  • फोन कॉल हमेशा बाई कान से ही सुने।
  • सुबह में रात की अपेक्षा ज्यादा पानी पियें।
  • चार्जिंग लगे फोन को यूज़ न ही करे। चार्जिंग लगे फोन से बात तो कभी – भी नहीं करनी चाहिए

No comments:

Post a Comment