Wednesday 1 January 2020

वी वॉश क्या होता है, क्यों इसका इस्तेमाल जरूरी होता है – what is v wash and how to use in hindi

V Wash In Hindi जानिए वी वॉश क्या होता है इसका इस्तेमाल कसे किया जाता है इसका इस्तेमाल क्यों जरूरी होता है (what is v wash and how to use in hindi) महिलाओं के जननांग को वजाइना भी कहा जाता है। वजाइना लचीली मसल्स से बना हुआ अंग होता है जो कि शरीर में लुब्रिकेशन और सेंसेशन पैदा करता है। वजाइन गर्भाश्य को बाहरी शरीर से जोड़ता है। वजाइना का स्वस्थ और स्वच्छ (Healthy and Clean Vagina) होना उतना ही जरुरी होता है जितना की शरीर के बाकि अंगों का स्वच्छ होना जरुरी होता है। आंतरिक जननांग का pH लेवल सही होना बहुत जरुरी होता है।

जननांगों का pH लेवल सही होने पर वे लेक्टिक एसिड पैदा करते हैं जिससे आपको जननांगों में खुजली, अचानक से डिस्चार्ज, सफेद डिस्चार्ज (White discharge), बदबू आने, जननांगों में दर्द होने जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। वजाइना का pH सही होना भी बहुत जरुरी होता है क्योंकि ऐसा होने पर वजाइना की त्वचा भी प्राकृतिक रुप से लैक्टिक एसिड (Lactic acid) पैदा करती है जिससे वजाइना स्वस्थ रहती है।

वजाइना में संक्रमण के कारण खतरा सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि उनके सेक्सुअल पार्टनर को भी हो सकता है। बहुत सी महिलाओं को वजाइना की स्वच्छता का महत्व नहीं पता होता है। वजाइना को साफ करने के लिए साबुन का इस्तेमाल करना हानिकारक हो सकता है इसलिए इसे साफ करने के लिए वी वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या होता है वी वॉश और क्यों इसका इस्तेमाल करना जरुरी होता है। आइए जानते हैं वी वॉश से जुड़ी कुछ बातों के बारे में।

वी वॉश क्या होता है – what is v wash in Hindi
V wash वजाइना को साफ करने के लिए एक हाइजीन वॉश प्रोडक्ट (v wash Hygiene Wash Product) होता है। इसे बनाने में लेक्टिक एसिड, टी-ट्री ऑयल आदि प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है। यह वजाइना के pH लेवल को बैलेंस रखता है साथ ही वजाइना को खुजली, जलन, रुखेपन से बचाता है और आपको पूरा दिन तरोताजा महसूस करवाने में मदद करता है।

क्यों करे वी वॉश का इस्तेमाल – why to use v wash in Hindi
आमतौर पर महिलाएं पानी और साबुन से ही वजाइना को धो लेती है लेकिन साधारण साबुन का pH लेवल 8 से अधिक होता है। इसका मतलब होता है कि साबुन में एल्केलाइन होता है और साधारण पानी का pH लेवल भी 7 होता है। इतना अधिक pH वजाइना के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है इससे गुड बैक्टिरिया खत्म हो जाते हैं जो कि वजाइना की सुरक्षा के लिए जरुरी होता है। इसलिए V वॉश का इस्तेमाल करें। वजाइनल हाइजीन के लिए वी वॉश प्लस (V Wash Plus in Hindi) का इस्तेमाल अधिक लोकप्रिय है इसमें 3.5 से लेकर 4.5 pH होता है इसलिए यह वजाइना को साफ करने के लिए जरुरी होता है।

वी वॉश का इस्तेमाल कैसे करें – How to use v wash in Hindi
v wash का इस्तेमाल करने के लिए थोड़ा सा वी वॉश लेकर वजाइना पर लगाएं और फिर साधारण पानी से धो लें। ध्यान रहे कि वजाइना के अंदर v वॉश ना जाए ताकि संक्रमण ना हो। वी वॉश का इस्तेमाल करने के कोई हानिकारक दुष्प्रभाव नहीं होते हैं लेकिन वजाइना धोते समय सावधानी बरतनी चाहिए ताकि आप सुरक्षित रहें। v wash लिक्विड के साथ v वॉश वाइप्स (v wash wipes in hindi) भी आतें हैं जिनका इस्तेमाल आप धोने के बाद वजाइना को पोंछने के लिए भी कर सकते हैं।

वी वॉश की कीमत – v wash price in Hindi
आमतौर पर बाजार में मिलने वाले वी वॉश अलग-अलग प्राइज में मिलते हैं इनमें



V Wash Plus Expert Hygiene Intimate Wipes – 84/-
V Wash Liquid Wash, 100 ml Bottle – 100 ML -152 /-

घर पर कैसे बनाएं वी वॉश – How to make V wash at home in Hindi
इसके अलावा आप घर पर ही वी वॉश बना सकते हैं (v wash at Home) जो कि प्राकृतिक तत्वों से बने होते हैं ।

इसके लिए एक कप पानी में कैमोमाइल तेल (Chamomile oil) कि एक बूंद मिलाकर वजाइना को साफ कर सकती हैं।
एक कप पानी में 6 बूंदे टी-ट्री ऑयल (T-Tree Oil) की मिलाकर वजाइना को धोने से वजाइना साफ हो जाती है।
योगर्ट (दही) में प्रोबायोटिक गुण होते हैं यह वजाइनल हाइजीन को बनाए रखता है। दही को वजाइना पर लगाएं और एक घंटे बाद धो लें जिससे वजाइना में बदबू भी नहीं आती है।

1 comment:

  1. This blog is really helpful to fight against piles and gives wonderful solution to become free from this disease.
    piles remedy

    ReplyDelete